राजयोग मेडिटेशन सह गीता रहस्य आज से

राजयोग मेडिटेशन सह गीता रहस्य आज सेदरभंगा. प्रजापति ब्रहृमकुमारी विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत गीता का आध्यात्मिक रहस्य सह राजयोग मेडिटेशन शिविर रविवार से प्रारंभ होगा. 20 से 22 दिसंबर तक चलने वाला यह शिविर सुबह आठ बजे से संधय 8 बजे तक कई सत्रों में चलेगा. लक्ष्मीश्वर पब्लिक पुस्तकालय, लालबाग में आयोजित इस कार्यक्रम […]

राजयोग मेडिटेशन सह गीता रहस्य आज सेदरभंगा. प्रजापति ब्रहृमकुमारी विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत गीता का आध्यात्मिक रहस्य सह राजयोग मेडिटेशन शिविर रविवार से प्रारंभ होगा. 20 से 22 दिसंबर तक चलने वाला यह शिविर सुबह आठ बजे से संधय 8 बजे तक कई सत्रों में चलेगा. लक्ष्मीश्वर पब्लिक पुस्तकालय, लालबाग में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसपल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवचंद्र चौधरी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विद्यसागर पांडेय मौजूद रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर विधायक संजय सरावगी,दरभंगा के मेयर गौड़ी पासवान,जिला अभियोजन पदाधिकारी एनके सिंह समेत अन्य मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी रानी दीदी करेंगी जो बिहार की सेवा केन्द्रों की प्रशासिका है. जबकि मुख्य वक्ता के रुप में कंचन दीदी रहेंगी. यह जानकारी प्रजापित ब्रहमकुमारी विवि के द्वारा आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >