केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना फोटो संख्या- 35परिचय- धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता दरभंगा : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई पर न्यायालय में मुकदमा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ कर्पूरी चौक पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में धरना दिया. इस धरना में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव मीना कुशवाहा एवं तैयब अंसारी भी शामिल हुए. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि साजिश के तहत केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को फंसा रही है. कांग्रेसजनों ने इसके खिलाफ आंदोलन और तेज करने की घोषणा की. इस मौके पर पवन कुमार चौधरी, रामनारायण झा, अजय कुमार जालान, बैद्यनाथ झा बैजू, रामपुकार चौधरी, रतिकांत झा, अरूण कुमार झा, रेयाज अली खां, मनोज झा, पंकज चौधरी, गणेश चौधरी, देवेंद्र मोहन मिश्र, मोअसलम सहित कई नेता मौजूद थे.
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना फोटो संख्या- 35परिचय- धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता दरभंगा : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई पर न्यायालय में मुकदमा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ कर्पूरी चौक पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की […]
