रोमांचक मुकाबले में दरभंगा एक रन से विजयी

रोमांचक मुकाबले में दरभंगा एक रन से विजयी दरभंगा: क्रिकेट का रोमांच गोशाला के मैदान में जुटे दर्शकों ने अनुभव किया. अंतिम ओवर तक चली कांटे की टक्कर में ड्रीम एकादश क्रि केट क्लब दरभंगा एक रन से विजयी रही. सांस रोक देनेवाले इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर स्टार एकादश क्रिकेट क्लब कमतौल के […]

रोमांचक मुकाबले में दरभंगा एक रन से विजयी दरभंगा: क्रिकेट का रोमांच गोशाला के मैदान में जुटे दर्शकों ने अनुभव किया. अंतिम ओवर तक चली कांटे की टक्कर में ड्रीम एकादश क्रि केट क्लब दरभंगा एक रन से विजयी रही. सांस रोक देनेवाले इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर स्टार एकादश क्रिकेट क्लब कमतौल के कप्तान ने विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. दरभंगा की टीम के ओपनर बाबुल (32) व अमित (20) ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की. कमतौल की ओर से सुनील ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर दो विकेट चटकाये. पूरी टीम ने निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट पर 98 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमतौल की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी. दरभंगा टीम के गेंदबाज अमित ने अंतिम ओवर में मात्र दो रन देकर हाथ से निकल चुके मैच को अपनी टीम की झोली में डाल दिया. अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मिर्जापुर के गोशाला में चल रहे यूनिक ड्यूट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर मजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >