दो घरों से लाखों की चोरी

दो घरों से लाखों की चोरी मो कलीम के बंद घर से 25 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी फोटो संख्या- 19परिचय- काजियाना बहेड़ा के राजदावली के घर में चोरी के बाद बिखड़ा सामान. फोटो संख्या- 20परिचय- चौगमा के देवेंद्र झा के घर में बिखड़े सामान को देखते थानाध्यक्ष. बेनीपुर. बहेड़ा थाना के […]

दो घरों से लाखों की चोरी मो कलीम के बंद घर से 25 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी फोटो संख्या- 19परिचय- काजियाना बहेड़ा के राजदावली के घर में चोरी के बाद बिखड़ा सामान. फोटो संख्या- 20परिचय- चौगमा के देवेंद्र झा के घर में बिखड़े सामान को देखते थानाध्यक्ष. बेनीपुर. बहेड़ा थाना के विभिन्न गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार की रात थाना से कुछ ही दूरी पर बहेड़ा काजियाना एवं चौगमा के दो बंद घरों का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर पुलिस प्रशासन को एक बार फिर सकते में डाल दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना से सटे मुख्य सड़क के किनारे मो रजदावली पति स्व कलीम साह के बंद घरों के तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने 25,400 नकद सहित लाखों के जेवरात चुरा ली. गृहस्वामी 8 दिसंबर से दरभंगा अपने निजी रिश्तेदार के यहां थे. इसी दौरान यह घटना को अंजाम दिया गया. गृहस्वामी के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 555/15 दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नकद के अलावा 54 भरी सोना तथा 140 भरी चांदी का विभिन्न प्रकार की गहने के साथ कई आवश्यक कागजात चोरों ने उड़ा लिया. वहीं चोर अपना एक पिलास घटनास्थल पर छोड़ गया. घटना की जानकारी लोगों एवं बहेड़ा पुलिस को अहले सुबह मिली. पुलिस इस घटना के तहकीकात कर ही रही थी कि इसी बीच लगभग 12.30 बजे दिन में किसी ने थाना को फोन कर सूचना दी कि थाना के बगल के गांव चौगमा के देवेंद्र झा जो सपरिवार छत्तीसगढ़ में रहते हैं, के तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरी किया गया है. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया. गृहस्वामी के बाहर रहने के कारण लोगों को यह पता नहीं चल सका कि चोरों ने कितने का सफाया किया. वैसे तीनों कमरे में रखे गोदरेज एवं टूटा है. घर में गहनों के कई खाली डिब्बा भी इधर-उधर बिखड़ा हुआ है. उनके पड़ोसी बलराम झा ने बताया कि अन्य दिनों की भांति आज भी लगभग 12 बजे जब पूजा करने पहुंचे तो मुख्य गेट पूर्व की भांति बंद था पर अंदर कमरे का ताला टूटा था. वैसे चोरों ने जाने वक्त शायद सभी किबाड़ को बंद कर दिया था. इस घटना के विरूद्ध वार्ड पार्षद संतोष झा ने पुलिस का सूचनार्थ थाना में एक आवेदन भी दिया है. क्षेत्र में लगातार हो रहे इस तरह की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि यदि 24 घंटा के अंदर पुलिस दोनों मामले का उद्भेदन नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने कहा कि काजियाना में चोरों ने एक पिलास छोड़ गया है. इस आधार पर अनुसंधान के लिए खोजी कुत्ते को मंगाया जा रहा है. शीघ्र उद्भेदन कर लिया जायेगा. वैसे समाचार लिखे जाने तक खोजी कुत्तों की दस्ता नहीं पहुंचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >