सर, एचएम करते हैं स्कूल में मनमानी

दरभंगा : डीएम बाला मुरूगन डी ने अपने पदस्थापन के बाद पहली बार जनता दरबार में उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनी और उसके निष्पादन के निर्देश दिये. गुरुवार को जनता दरबार में इंदिरा आवास से संबंधित, बीपीएल सूची में नाम जोड़वाने, वृद्धा पेंशन दिलाने, छात्रवृत्ति, भूमि अतिक्रमण, फसल क्षति सहित अन्य कुल 128 मामलों की […]

दरभंगा : डीएम बाला मुरूगन डी ने अपने पदस्थापन के बाद पहली बार जनता दरबार में उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनी और उसके निष्पादन के निर्देश दिये. गुरुवार को जनता दरबार में इंदिरा आवास से संबंधित, बीपीएल सूची में नाम जोड़वाने, वृद्धा पेंशन दिलाने, छात्रवृत्ति, भूमि अतिक्रमण, फसल क्षति सहित अन्य कुल 128 मामलों की शिकायतें आयी.

अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों ने समस्याएं सुनाकर उससे निजात की गुहार लगायी. इस क्रम में हायाघाट प्रखंड के घरारी में हुए 11 नवंबर को आगजनी में जले घरों के स्वामी को मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की गयी. आवेदकों ने बताया कि जांचोपरांत मात्र आठ लोगों को राहत सामग्री व लाभ दिये गये हैं.

शेष अबतक प्रतीक्षा में है. डीएम ने डीसीएलआर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. मनीगाछी प्रखंड के उजान गांव निवासी जीवछ पासवान ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज रहने और इंदिरा आवास की पहली किस्त मिलने के बाद दूसरे किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. इसपर बीडीओ को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश डीएम ने दिया. जमालपुर थाना के तेतरी गांव निवासी सुधीर यादव ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर दबंगता दिखाकर मध्याह्न भोजन योजना में घपला करने की शिकायत की.

मामले की जांच का जिम्मा डीइओ को डीएम ने सौंपा है. सैदनगर निवासी भारती देवी ने गिरींद्र कुंवर पर आपराधिक तत्वों के सहयोग से अवैध रूप से सार्वजनिक मार्ग को अवरूद्ध करने की शिकायत डीएम से की. इसपर डीएम ने सदर एसडीओ को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

जनता दरबार में केवटी प्रखंड के अनिरूद्ध पासवान की शिकायत पर उन्हें और 29 महादलित परिवारों को वासगीत पर्चा दिलाने पर भी कार्रवाई का आदेश सदर एसडीओ को डीएमने दिया है. जनता दरबार में आइसीडीएस के डीपीओ, शिक्षा विभाग के डीपीओ, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, जिला जनशिकायत पदाधिकारी रमेशचंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >