सिटी एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

सिटी एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद दरभंगा. एसएसपी की अनुपस्थिति में सिटी एसपी हरकिशोर राय ने गुरुवार को जनता के दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया. दर्जनों की संख्या में न्याय की फरियाद लिये पहुंचे लोगों की बातों को सुनकर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही उचित समझने […]

सिटी एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद दरभंगा. एसएसपी की अनुपस्थिति में सिटी एसपी हरकिशोर राय ने गुरुवार को जनता के दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया. दर्जनों की संख्या में न्याय की फरियाद लिये पहुंचे लोगों की बातों को सुनकर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही उचित समझने पर संबंधित थाने को फोन कर आवश्यक निर्देश दिया. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के निवासी कैलाश यादव ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि मारपीट के आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. उनकी बातों को सुनकर श्री राय ने फोन कर संबंधित थाने से इसकी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये. वहीं विशनपुर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गोढ़ियारी निवासी शिवाजी सिंह ने एकमी के रिजवान राजा पर नशा खिलाकर जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि एक कट्ठा जमीन बेचने की बात हुई थी, जबकि रिजवान ने नशा खिलाकर पांच कट्ठा जमीन लिखवा दिया. उसने भी विधि सम्मत न्याय की फरियाद लगाया. सिटी एसपी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह की तरह इस बार भी जमीनी विवाद, झूठे केस में फंसने से संबंधित अधिकतर मामले आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >