डॉ कुमार अरुणोदय को मिलेगा लॉर्ड वेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार

डॉ कुमार अरुणोदय को मिलेगा लॉर्ड वेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार 22 फरवरी को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत फोटो संख्या- 39परिचय- डॉ कुमार अरुणोदय.दरभंगा. शहर के दरभंगा सेंट्रल स्कूल के निदेशक डॉ कुमार अरुणोदय को प्रतिष्ठित लॉर्ड वेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2016 के लिए चयनित किया गया है. इनको यह सम्मान स्काउट एंड गाइड के सामाजिक क्षेत्र […]

डॉ कुमार अरुणोदय को मिलेगा लॉर्ड वेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार 22 फरवरी को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत फोटो संख्या- 39परिचय- डॉ कुमार अरुणोदय.दरभंगा. शहर के दरभंगा सेंट्रल स्कूल के निदेशक डॉ कुमार अरुणोदय को प्रतिष्ठित लॉर्ड वेडेन पॉवेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2016 के लिए चयनित किया गया है. इनको यह सम्मान स्काउट एंड गाइड के सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा. डॉ अरुणोदय को 22 फरवरी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों पुरस्कृत किया जायेगा. इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षा प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी है. उन्हें प्रदेश स्तर के शिक्षा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने का लंबा अनुभव है. छात्र जीवन से ही मेधावी डॉ अरुणोदय को कविवर गोपाल सिंह नेपाली फाउंडेशन द्वारा साहित्य भूषण, श्रीलंका सरकार द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >