योजनाबद्ध तरीके से अनुश्रवण की जरूरत

योजनाबद्ध तरीके से अनुश्रवण की जरूरत बीआरपी व सीआरसीसी को मिला निर्देश दरभंगा. प्रखंड साधन सेवियों एवं संकुल समन्वयकों के चरणबद्ध कार्यशाला के दूसरे दिन गुरुवार को संकुल संचालन पर चर्चा हुई. शिक्षा परियोजना कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला में दरभंगा सदर, नगर एवं बिरौल के बीआरपी एवं सीआरसीसी के स्कूल संचालन का फीडबैक […]

योजनाबद्ध तरीके से अनुश्रवण की जरूरत बीआरपी व सीआरसीसी को मिला निर्देश दरभंगा. प्रखंड साधन सेवियों एवं संकुल समन्वयकों के चरणबद्ध कार्यशाला के दूसरे दिन गुरुवार को संकुल संचालन पर चर्चा हुई. शिक्षा परियोजना कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला में दरभंगा सदर, नगर एवं बिरौल के बीआरपी एवं सीआरसीसी के स्कूल संचालन का फीडबैक लिया गया. प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रजनीकांत प्रवीण ने विद्यालयवार गुणवत्ता शिक्षा की वर्तमान स्थिति को जाना तथा इसमें सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने अनुश्रवण को सशक्त बनाने के लिए अनुश्रवणकर्ताओं को सभी पहलुओं पर योजनाबद्ध काम करने की जरूरत जतायी. डीपीओ श्री प्रवीण ने अनुश्रवण को कारगर बनाने पर विस्तृत चर्चा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >