\\\\टं३३ी१त्र/ू/रकस्तुरबा विद्यालय को सील तोड़ बनायी गयी जब्ती सूची \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो : 22परिचय : कस्तूरबा में जांच करते पदाधिकारी * वरीय अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद कर दिया था विद्यालय को सील * लोगों की सुनी बातें, लेखापाल व वार्डेन को हटाने की मांग बहेड़ी : बाजार के कस्तुरबा बालिका विद्यालय का सील बुधवार को खोल रखी सामग्री की जब्ती सूची बनायी गयी. बीईओ राधेश्याम शरण के नेतृत्व में सर्व शिक्षा अभियान के लेखापाल नागेन्द्र प्रसाद , केजीबी के संभाग प्रभारी रंजना कुमारी की मौजूदगी में कार्यालय में रखी सामग्री का जब्ती सूची बनाया गया. इस दौरान जांच टीम ने स्थानीय लेखापाल राजेश कुमार एवं वार्डेन रेखा सिंहा के बीच हुए विवाद को लेकर ग्रामीण, रसोईया एवं छात्राओं से पूछताछ की गयी. सभी पक्षों की बातों को सुनने के क्रम में ग्रामीणों ने राजेश के चरित्र को लेकर दोनों के बीच आपासी विवाद चलने की बातों का खुलासा करते हुए दोनों को इस विद्यालय से हटाने की मांग पर अड़े रहे. वही रसोईया ने वार्डेन पर बराबर अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया. टीम ने मौजूद कर्मी को विद्यालय का संचालन करने का निर्देश देते हुए कार्यालय को तालाबंद कर बीईओ ने चाभी अपने पास जमा कर ली है. जांच के समय विद्यालय में 32 छात्रा मौजूद थी. विद्यालय की शिक्षिका प्रभा देवी एवं दोनों रसोईया मौजूद थे लेकिन लेखापाल एवं वार्डेन टीम के समक्ष प्रस्तुत नही हुए. उल्लेखनीय है कि इस से पूर्व शिक्षा विभाग की टीम के जांच के क्रम में लेखापाल उन्हें चकमा देकर फरार हो गये थे, जो अब तक फरार चल रहे है. जिसको लेकर बीडीओ की मौजूदगी में विद्यालय को सील कर दिया गया था लेकिन आज सील खुलने के बाद संचिका की कोई जांच नही की गयी. हांलांकि ग्रामीणों ने इसके निष्पक्ष जांच के बाद लाखों की राशि गबन का खुलासा सामने आने की बात जांच टीम के समक्ष की. इसको लेकर टीम ने सभी संचिका की पूरी जांच कराने का आश्वासन लोगों को दिया.
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रकस्तुरबा वद्यिालय को सील तोड़ बनायी गयी जब्ती सूची
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रकस्तुरबा विद्यालय को सील तोड़ बनायी गयी जब्ती सूची \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो : 22परिचय : कस्तूरबा में जांच करते पदाधिकारी * वरीय अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद कर दिया था विद्यालय को सील * लोगों की सुनी बातें, लेखापाल व वार्डेन को हटाने की मांग बहेड़ी : बाजार के कस्तुरबा बालिका विद्यालय का सील बुधवार को […]
