कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ नवाह महायज्ञ

कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ नवाह महायज्ञ निकाली गयी आकर्षक झांकीफोटो संख्या- 34परिचय- कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं कुशेश्वरस्थान: औराही पंचायत के खेतांसकलना गांव स्थित ब्रहृमस्थान में चल रहे नवाह संकीर्त्तन नामधुन महायज्ञ का समापन मंगलवार को हो गया. इसमें कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें 551 कन्याओं ने भाग लिया. नौ […]

कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ नवाह महायज्ञ निकाली गयी आकर्षक झांकीफोटो संख्या- 34परिचय- कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं कुशेश्वरस्थान: औराही पंचायत के खेतांसकलना गांव स्थित ब्रहृमस्थान में चल रहे नवाह संकीर्त्तन नामधुन महायज्ञ का समापन मंगलवार को हो गया. इसमें कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें 551 कन्याओं ने भाग लिया. नौ दिनों तक चले इस अखंड नवाह संकीर्तन नामधुन यज्ञ के समापन पर ग्रामीण युवाओं ने शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, राम सीता, हनुमानजी सहित कई देवी देवता व राक्षसों की जीवंत झांकी कलश यात्रा के संग निकालकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. वहीं श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ नवाह स्थल से दो किलोमीटर की लंबी यात्रा कर औराही गांव स्थित पवित्र जल में कलश एवं नवाह स्थल पर स्थापित देवी देवताओं के प्रतिमा का विसर्जन किया. इस दौरान भक्त बैंड बाजे तथा डीजी साउंड पर झूमते रहे. नवाह व कलश शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण समापन को लेकर अध्यक्ष मोहन कुमार मुखिया, सचिव कमलेश यादव, कोषाध्यक्ष सुशील मंडल, जोगी मंडल, सत्यनारायण मुखिया, केदार राय, ढोकाई मुखिया, शिव कुमार, जयकांत सहित अनेकों ग्रामीण जुटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >