इंटरनेशनल डीपीएस में वार्षिक खेल उत्साह संपन्न

इंटरनेशनल डीपीएस में वार्षिक खेल उत्साह संपन्न दरभंगा : लहेरियासराय स्थित इंटरनेशनल देलही पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल सप्ताह संपन्न हुआ. इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. बच्चों ने प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. खेल सप्ताह में क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, रूमाल […]

इंटरनेशनल डीपीएस में वार्षिक खेल उत्साह संपन्न दरभंगा : लहेरियासराय स्थित इंटरनेशनल देलही पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल सप्ताह संपन्न हुआ. इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. बच्चों ने प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. खेल सप्ताह में क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, रूमाल चोर आदि का आयोजन किया गया. इस मौके पर निदेशक डॉ आरके कर्ण ने संबोधन में कहा कि बच्चों में खेल भावना के विकास होना आवश्यक है उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर क्रिकेट में रौनक, हर्ष, राजीव,गौतम, गतिक, अनंत, अनुराग, लक्ष्य एवं अनंत विजेता रहे. वहीं कबड्डी में गोविंद, सिमरन, स्मिता, शालू, अंशिका, अभिषेक, देव एवं अजीत झा ने बाजी मारी, जबकि रूमाल चोर में अनिता, आनंद, सृष्टि, शुभम, प्रियंका, अदिति एवं दिव्यांशु चयनित हुए. सीाी वितेजा बच्चे वार्षिक समारोह में पुरस्कृत होंगे. प्रतियोगिता के संचालन में ममता कुमारी, अशोक झा, लवली कुमारी, उत्कर्ष राज ने सक्रिय भूमिका निभाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >