पोलियो उन्मूलन को ले खुराग के साथ वेक्सीनेशन भी होगा

पोलियो उन्मूलन को ले खुराग के साथ वेक्सीनेशन भी होगा सदर, दरभंगा : पोलियो को समाप्त करने के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. अब आइवीपी योजा के तहत पोलियो की खुराक के साथ बच्चों को वेक्सीनेशन भी करायी जायेगी. इस नये कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं […]

पोलियो उन्मूलन को ले खुराग के साथ वेक्सीनेशन भी होगा सदर, दरभंगा : पोलियो को समाप्त करने के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. अब आइवीपी योजा के तहत पोलियो की खुराक के साथ बच्चों को वेक्सीनेशन भी करायी जायेगी. इस नये कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रशिक्षण आयोजित हुई. इस दौरान सेविकाओं को पोलियो वेक्सीनेशन के लिए प्रशिक्षित कराया गया. मौके पर मौजूद बीडीओ गंगासागर सिंह ने बताया कि अब इस नये कार्यक्रम के तहत वेक्सीनेशन चक्र भी चलाया जायेगा. इस अभियान में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान की देखरेख के लिए डब्लयूएचओ के कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मी को भी जिम्मेवारी सौंपी गयी है. प्रशिक्षण में सीडीपीओ मंजू सिंह सहित सभी पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >