कैंपस- छात्र राजद ने किया निंदा

कैंपस- छात्र राजद ने किया निंदा दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र राजद के अध्यक्ष विनेश कुमार मंडल ने विवि में पूर्व से कार्यरत सफाई केयर टेकर राजू राम को उस पद से हटाकर सफाईकर्मी का काम लिये जाने का आदेश के विवि प्रशासन के आदेश को अमानवीय बताते हुए विवि प्रशासन एवं […]

कैंपस- छात्र राजद ने किया निंदा दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र राजद के अध्यक्ष विनेश कुमार मंडल ने विवि में पूर्व से कार्यरत सफाई केयर टेकर राजू राम को उस पद से हटाकर सफाईकर्मी का काम लिये जाने का आदेश के विवि प्रशासन के आदेश को अमानवीय बताते हुए विवि प्रशासन एवं कुलपति की निंदा की है.मिथिला विवि के महिला कबड्डी टीम पर बेगूसराय का कब्जाफोटो- 7परिचय- विवि स्तरीय महिला कबड्डी चयन प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागीदरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महिला कबड्डी के चयन में इस बार भी बेगूसराय का कब्जा रहा. शेष अन्य जिले के खिलाड़ी इसमें असफल रहे. विवि स्तरीय महिला कबड्डी टीम गठन करने के लिए विवि की ओर से मंगलवार को डा. नागेंद्र झा स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में समस्तीपुर एवं मधुबनी के किसी भी कॉलेजों के खिलाडि़यों ने भाग नहीं लिया. वहीं दरभंगा एवं बेगूसराय जिले के विभिन्न कॉलेजों के 23 खिलाडि़यों ने इस चयन प्रतियोगिता में भाग लिया. चयनकर्त्ता बेगूसराय जिला कबड्डी खेल संघ के अध्यक्ष श्यामानंद सिंह एवं डा. नागेंद्र झा महिला कॉलेज के डा. सरोज राय ने 14 खिलाडि़यों का चयन किया. चयनित खिलाडि़यों में बेगूसराय जिला के तीन कॉलेजों के 12 एवं दरभंगा के दो कॉलेजों के दो खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें दरभंगा के डा. नागेंद्र झा महिला कॉलेज की पूजा कुमारी एवं एमआरएम कॉलेज की शामिल 7 खिलाडि़यों में केवल मोनिका कुमारी को चयनित किया गया. वहीं बेगूसराय के जीडी कॉलेज के शामिल 6 खिलाडि़यों में से 5 का चयन किया गया. एपीएसएम कॉलेज बरौनी के शामिल 6 में से 5 तथा आरसीएसएस कॉलेज बीहट के दोनों खिलाडि़यों का चयन किया गया. बेगूसराय के चयनित खिलाडि़यों में रीति, रेमी, रुपम, अंकिता, छोटी, कोमल, जूही, भारती, सोनाली, रिक्की, शिखा एवं निशी चंद्रा के नाम शामिल हैं. इन चयनित खिलाडि़यों का प्रशिक्षण 9 दिसंबर से डा. नागेंद्र झा स्टेडियम में होगी. यह टीम 17 दिसंबर से आयोजित ईस्टजोन महिला कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने के उत्कल विवि भुवनेश्वर जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >