नौकरी के नाम पर 57 हजार रुपये की ठगी सदर, दरभंगा . नौकरी के नाम पर 57 हजार रुपये ठग लिया गया. यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीडि़त न्याय की फरियाद लेकर बीडीओ गंगासागर सिंह के पास पहुंचे. मंगलवार को बहादुरपुर के एक विकलांग युवक अपना नियुक्ति पत्र लेकर बीडीओ से मिलने उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचा. नियुक्ति पत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के अधीन बीडीओ के यहां योगदान किये जाने को लिखा था. यह पत्र सिद्धी विनायक मेमोरियल संस्था के नाम से जारी किया गया था. बीडीओ के समक्ष पत्र मिलते ही वे आश्चर्य व्यक्त करने लगे. उन्होंने जारी की गयी नियुक्ति पत्र में अंकित उक्त संख्या की तहकीकात व जांच पड़ताल करने लगे. जांच मेंं संख्या नहीं मिलने पर उन्होंने पीडि़त को अपने पास बैठा लिया. हालांकि उक्त संख्या के एक सदस्य भी पीडि़त के साथ था. पूछताछ के बाद आरोपी को भी साथ बैठा लिया गया एवं कानूनी कार्रवाई करने की बात चलने लगी. पीडि़त से पूछने पर उन्होंने सारी जानकारी देते हुए बताया कि 75 हजार रुपये में नौकरी की बात तय हुई थी, जिसमें पीडि़त विकलांग ने 57 हजार रुपये जमा कर दिये जाने की बात कही. आरोपी ने कार्रवाई होते देख मामले को रफा-दफा करने के लिए बीडीओ से माफी मांगने लगा. इस बीच कुछ जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंचे. सभी के समक्ष दोनों के बीच समझौता हुआ. आरोपी का बयान दर्ज करते हुए उन्होंने 15 दिसंबर तक ठगी का रुपया वापस करने को स्वीकार किया. बयान पर कई जनप्रतिनिधियों ने भी गवाही के रुप में अपना हस्ताक्षर दर्ज किये. निर्धारित तिथि को पैसा वापस नही किये जाने पार कानूनी कार्रवाई किये जाने का निर्णय लिया गया.
नौकरी के नाम पर 57 हजार रुपये की ठगी
नौकरी के नाम पर 57 हजार रुपये की ठगी सदर, दरभंगा . नौकरी के नाम पर 57 हजार रुपये ठग लिया गया. यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीडि़त न्याय की फरियाद लेकर बीडीओ गंगासागर सिंह के पास पहुंचे. मंगलवार को बहादुरपुर के एक विकलांग युवक अपना नियुक्ति पत्र लेकर बीडीओ से मिलने […]
