अतिक्रमण हटाओ अभियान मेें ईंट-बालू व छड़ जब्त बोर्ड हटाने पर छात्रों का हंगामादरभंगा : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को स्वीटहोम व श्यामा डाइग्नोस्टिक सेंटर के बीच सड़क पर लगे बोर्ड को हटाने पर कुछ छात्र उग्र हो गये. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सदर अंचल के सीओ दिनेश कु मार के निर्देश पर पुलिस ने सबों को खदेड़कर भगाया. इस दौरान सड़क पर रखे दो टेलर ईंट, बालू एवं छड़ भी जब्त किया गया. आज अतिक्रमण हटाओ अभियान स्वीटहोम मोड़ से बेंता चौक तक चला. बेंता हनुमान मंदिर से दुर्गामंदिर तक अतिक्र मण हटाने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ा. जिला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम की ओर से जेसीबी, ट्रैक्टर एंव मजदूर उपलब्ध कराया जाता है. अभियान आगामी 12 दिसंबर तक चलेगा. इधर मामले को लेकर कोचिंग संस्थान के निदेशक कुंदन गुप्ता ने मेयर गौड़ी पासवान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सिटी एसपी को आवेदन दिया है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि कोचिंग संस्थान को चलाने के लिए 31 मार्च 2016 तक उन्होंने नगर निगम से आदेश निर्गत करवा चुके हैं. मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे दरभंगा नगर निगम के मेयर गौड़ी पासवान एवं अन्य लोग कोचिंग संस्थान का कैन ओपी उठाकर ले जाने लगे. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी जिसके कारण वे जख्मी हो गये. पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.
अतक्रिमण हटाओ अभियान मेें ईंट-बालू व छड़ जब्त
अतिक्रमण हटाओ अभियान मेें ईंट-बालू व छड़ जब्त बोर्ड हटाने पर छात्रों का हंगामादरभंगा : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को स्वीटहोम व श्यामा डाइग्नोस्टिक सेंटर के बीच सड़क पर लगे बोर्ड को हटाने पर कुछ छात्र उग्र हो गये. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सदर अंचल के सीओ दिनेश कु मार के निर्देश पर पुलिस ने […]
