सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी

सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी फोटो- 18 एवं 19 परिचय- मोटरसाइकिल व पिकअप में टक्कर एवं जीप पलटने से घायलों का इलाज करते चिकित्सकबेनीपुर .घने कोहरे के कारण मंगलवार को अहले सुबह अलग अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. सूत्रों के अनुसार बहेड़ा थाना क्षेत्र के धड़ौरा […]

सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी फोटो- 18 एवं 19 परिचय- मोटरसाइकिल व पिकअप में टक्कर एवं जीप पलटने से घायलों का इलाज करते चिकित्सकबेनीपुर .घने कोहरे के कारण मंगलवार को अहले सुबह अलग अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. सूत्रों के अनुसार बहेड़ा थाना क्षेत्र के धड़ौरा चौक के निकट जीप पलटने से दो महिला सहित 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. इसमें गंभीर रुप से घायल दो सवार को स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल से डीएमसीएच भेज दिया गया है. वहीं बैगनी गांव के राज कुमार पासवान, मौलेप देवी, नेयारी के प्रमिला देवी एवं शिराम के उपेंद्र भगत को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां से राज कुमार पासवान एवं उपेंद्र भगत को डीएमसीएच रेफर कर दिया है. जबकि जीप चालक मौके का फायदा उठाकर जीप लेकर फरार हो गया. वहीं दूसरी ओर माधेपुर एवं धड़ौरा चौक के निकट बीआर 7 जी – 2633 नबर की पिकअप वैन एवं बीआर 7 सी 2482 नबर का मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार जितेंद्र कुमार झा एवं विनोद प्रधान दोनों साहपुर बेंता निवासी हैं. गंभीर रुप से घायल दोनों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. बहेड़ा पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >