\\\\टं३३ी१त्र/ू/रयोग शिविर का हुआ समापन

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रयोग शिविर का हुआ समापन \\\\टं३३ी१त्र/रअलीनगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोस्वा में चल रहे पांच दिवसीय प्रात:कालीन योग शिविर का समापन सोमवार को हो गया. योग शिविर तीन दिसंबर से आरंभ हुआ था.इसमें वर्ग छह, सात एवं आठ के कुल पचास छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रशिक्षक के रुप में संबंधित विद्यालय शिक्षक संतोष कुमार […]

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रयोग शिविर का हुआ समापन \\\\टं३३ी१त्र/रअलीनगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोस्वा में चल रहे पांच दिवसीय प्रात:कालीन योग शिविर का समापन सोमवार को हो गया. योग शिविर तीन दिसंबर से आरंभ हुआ था.इसमें वर्ग छह, सात एवं आठ के कुल पचास छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रशिक्षक के रुप में संबंधित विद्यालय शिक्षक संतोष कुमार थे. उन्होंने समापन के अवसर पर योग के एवं प्राणायाम के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि मंडूकासन, सर्वांगसन, शीर्षासन द्वारा गैस,कब्ज, कमर दर्द एवं अंधापन से बचा जा सकता है. इस अवसर पर एचएम फुलेश्वर सदा, महताब आलम, संजय कुमार आदि मौजूद थे. प्रशिक्षक ने कहा कि यदि दूसरे विद्यालय के शिक्षक भी इस तरह प्रशिक्षण अपने यहां आयोजन करना चाहें तो वे प्रशिक्षक के रुप में अपना योगदान दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >