\\\\टं३३ी१त्र/ू/रमिथिला लोक उत्सव का उद्घाटन करेंगे वित्तमंत्री \\\\टं३३ी१त्र/र12 दिसंबर को अपराह्न 2.30 बजे होगा उद्घाटन दरभंगा : मिथिला लोक उत्सव का उद्घाटन सूबे के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी 12 दिसंबर को अपराह्न ढाई बजे करेंगे. दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन लहेरियासराय स्थित नेहरु स्टेडियम मेें 12-13 दिसंबर को आयोजित है. उद्घाटन कार्यक्रम में सर्र्वप्रथम प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा इसके बाद लोक उत्सव का वित्तमंत्री श्री सिद्दीकी विधिवत आगाज करेंगे. इस आयोजन में स्थानीय कई मशहूर लोक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति होगी. कवि सम्मेलन मे ंहिंदी, उर्दू और मैथिली के विख्यात कवियों की कविताओं को सुनने का मौका साहित्य प्रेमियों को मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान मैथिली गीत, लोकनृत्य, ओडिसी, कत्थककली, कत्थक सहित अन्य विधाओं में कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे. दो दिवसीय इसआयोजन में मुम्बई के कई नामि गिरामी कलाकार भी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. दर्शकों को मशहूर हास्य कलाकार रवींद्र जोनी क ो सुनने का अवसर मिलेगा तो दर्शक अपनी हंसी रोक न पायेंगे. मशहूर मैथिली गायक कंु ज बिहारी, सुनील कुमार मिश्र, दिलीप दरभंगियां, कुमकुम मिश्रा, अनुपम मिश्र सरीखे कलाकारों का गायन सुनने को मिलेगा. ंेशंखनाद से संास्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शुरुआतमिथिला लोक उत्सव के पहले दिन 12 दिसंबर को उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक संध्या पांच का शुभारंभ विपीन मिश्रा के शंख नाद से होगा. इसके बाद उनके शिव तांडव श्लोक की प्रस्तुति होगी. इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें संस्कृ त में कविता पाठ श्रीपति त्रिपाठी एवं शशि नाथ मिश्र करेंगे. मैथिली मेें कविता पाठ के लिए मैथिली हास्य कवि डा. जय प्रकाश चौधरी जनक, सियाराम सरस, डा. विद्याधर मिश्र की प्रस्तुति होगी. उर्दू कवि में मो. मुश्ताक अहमद, खून चंदन पटवी, मो. रफीक अंजुम की प्रस्तुति होगी. हिंंदी कविता पाठ करनेवालों में डा. नरेंद्र मिश्र, हीरालाल सहनी के कविता पाठ से दर्शकों को गुदगुदाने का अवसर मिलेगा. कवि सम्मेलन के बाद ओडिसी नृत्य में मंगलाचरण की प्रस्तुति श्रृष्टि डांस की ओर से की जायेगी. इसके बाद लगातार देर रात तक गीत संगीत की महफिल सजी रहेगी. इसमें स्थानीय व मुम्बई से आये कलाकारों जुबैर हाश्मी, प्रतिमा बगेल, साबिर एवं तोशी के गीतों पर दर्शक झुमने को विवश होंगे.मुक्ताकाश में धरोहर मंच का होगा थियेटर, हराही में होगी नौकायनलोक उत्सव के दूसरे दिन 13 दिसंबर को मुक्ताकाश में धरोहर मंच की प्रस्तुति होगी जिसे दर्शक नेहरु स्टेडियम परिसर में थियेटर का मजा दर्शक ले सकेंगे .इसी दिन दरभंगा राज मैदान में ग्लाइडिंग और हॉट बैलून उड़ाने का खेल दिखाया जायेगा. दूसरी ओर हराही तालाब में नौकायन दौड़ आयोजित होगी. जिसमें आमलोग भी हिस्सा ले सकते हैं. उधर नेहरु स्टेडियम में पूरे दिन विभिन्न विभागोकी ओर से तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे. कृषि विभाग की ओर से सर्वाधिक स्टॉल लगाने की बात बतायी गयी है. इसे कृ षि यांत्रिकीकरण मेला का स्वरुप दिया जायेगा. इस दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बालेश्वर राम के शहनाई वादन और राजीव कुमार सिंह के बांसुरीवादन से होगा. नटराज डांस एकेडमी की ओर से मोहित खंडेलवाल मंगलाचरण की प्रस्तुति होगी. लोक गायिका पूनम मिश्रा, दिलीप दरभंगिया समेत अन्य कलाकार सिखा कुमारी और सहेली एवं रामबाबू झा सरीखे कलाकारों की प्रस्तुति देर रात तक चलेगी.
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रमिथिला लोक उत्सव का उद्घाटन करेंगे वत्तिमंत्री
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रमिथिला लोक उत्सव का उद्घाटन करेंगे वित्तमंत्री \\\\टं३३ी१त्र/र12 दिसंबर को अपराह्न 2.30 बजे होगा उद्घाटन दरभंगा : मिथिला लोक उत्सव का उद्घाटन सूबे के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी 12 दिसंबर को अपराह्न ढाई बजे करेंगे. दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन लहेरियासराय स्थित नेहरु स्टेडियम मेें 12-13 दिसंबर को आयोजित है. उद्घाटन कार्यक्रम […]
