कादिराबाद स्थित एक दुकान में चोरी
दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद में एक दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात श्री प्रिंटिंग प्रेस एंड कार्ड के नाम से चल रही दुकान में चोरी हुई. दुकान के मालिक राजेश कुमार साह के अनुसार लगभग पचास हजार के सामान की चोरी हुई है.
इनमें एक कंप्यूटर तथा फोटो निकालने वाली एक मशीन शामिल है. हालांकि थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
