प्रभारी बीएओ ने लिया प्रभार

प्रभारी बीएओ ने लिया प्रभार कुशेश्वरस्थान. जिला के निर्देश पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पदभार शुक्रवार को गौड़ाबौराम के बीएओ ने लिया. मालूम हो कि पूर्व बीएओ प्रभात कुमार का स्थानांतरण पिछले अगस्त माह में ही मुजफ्फरपुर जिला हो गया. इस प्रखंड में नये बीएओ का पदस्थापना विभाग के द्वारा नहीं किया गया है. जिस […]

प्रभारी बीएओ ने लिया प्रभार कुशेश्वरस्थान. जिला के निर्देश पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पदभार शुक्रवार को गौड़ाबौराम के बीएओ ने लिया. मालूम हो कि पूर्व बीएओ प्रभात कुमार का स्थानांतरण पिछले अगस्त माह में ही मुजफ्फरपुर जिला हो गया. इस प्रखंड में नये बीएओ का पदस्थापना विभाग के द्वारा नहीं किया गया है. जिस वजह से प्रभार नहीं सका था. इधर जिला के निर्देश पर गौड़ाबौराम के बीएओ उमेश बैठा ने प्रभारी बीएओ के रूप में पूर्व बीएओ प्रभात कुमार से प्रभार लेकर काम काज शुरू किया. इस मौके पर किसान सलाहकार व्यासनन्दन राय, एसएमएस धर्मेंद्र कुमार तथा शम्भु चौधरी सहित कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >