दूधमुंहे बच्चे की हत्या की आशंका

दूधमुंहे बच्चे की हत्या की आशंका बिरौल. पांच माह के दूधमुंंहे बच्चा को तथाकथित गायब कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने बिरौल थाना में आवेदन दिया है. परंतु देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज होने की खबर नहीं है. मालूम हो कि डीएसपी क्राइम मीटिंग में […]

दूधमुंहे बच्चे की हत्या की आशंका बिरौल. पांच माह के दूधमुंंहे बच्चा को तथाकथित गायब कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने बिरौल थाना में आवेदन दिया है. परंतु देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज होने की खबर नहीं है. मालूम हो कि डीएसपी क्राइम मीटिंग में उछटी गांव के कृष्ण झा की पत्नी चंदा देवी पहुंची और अपने ससुर बिनोद झा, देवर कन्हैया झा, ननद रानी देवी, सावित्री देवी पर दहेज उत्पीड़न और पांच माह के बच्चे को छीन कर गायब व हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाया है. डीएसपी ने पीड़िता को लिखित आवेदन देने की बात कही. पीड़िता ने बिरौल थाने में लिखित आवेदन दिया है लेकिन थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस मामले की जानकारी डीएसपी साहब से लेने को कहा. इधर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि घरेलू मतभेद होने की आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >