छठ बाद बेंगलोर लौटने को मिली ट्रेन दरभंगा. छठ पर अपने घर आनेवाले यात्रियों को वापस बेंगलुरु सिटी भेजने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन दी है. हालांकि यह गाड़ी दरभंगा से होकर नहीं गुजरेगी, लेकिन जरूरतमंद रक्सौल, मुजफ्फरपुर अथवा समस्तीपुर से इस ट्रेन का सहारा ले सकते हैं. 10 स्लीपर, थ्री एसी व टू एसी के एक-एक बोगी के अलावा सामान्य श्रेणी की पांच बोगियों वाली यह गाड़ी रक्सौल से आगामी 21 नवंबर को रवाना होगी. दोपहर 1.30 बजे रक्सौल से खुलनेवाली यह गाड़ी शाम 4.05 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. एक घंटा बाद यानि 5.05 बजे समस्तीपुर पहुंचने का समय निर्धारित है. बेंगलुरु सिटी में यह ट्रेन अगले दिन रात 11 बजे यात्रियों को पहुंचायेगी. 24 नवंबर को बेंगलुरु सिटी से रक्सौल के लिए यह गाड़ी एक फेरा लगायेगी.
छठ बाद बेंगलोर लौटने को मिली ट्रेन
छठ बाद बेंगलोर लौटने को मिली ट्रेन दरभंगा. छठ पर अपने घर आनेवाले यात्रियों को वापस बेंगलुरु सिटी भेजने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन दी है. हालांकि यह गाड़ी दरभंगा से होकर नहीं गुजरेगी, लेकिन जरूरतमंद रक्सौल, मुजफ्फरपुर अथवा समस्तीपुर से इस ट्रेन का सहारा ले सकते हैं. 10 स्लीपर, थ्री एसी व टू […]
