बिरसा मुंडा की मनी जयंती

बिरसा मुंडा की मनी जयंती दरभंगा. अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ के नगर इकाई के तत्वावधान में बिरसा मुंडा की 140 वीं जयंती रविवार को मनायी गयी. इसका आयोजन सदर प्रखंड के नवटोलिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा […]

बिरसा मुंडा की मनी जयंती दरभंगा. अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ के नगर इकाई के तत्वावधान में बिरसा मुंडा की 140 वीं जयंती रविवार को मनायी गयी. इसका आयोजन सदर प्रखंड के नवटोलिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा को अल्पायु में ही भगवान एवं धरती का बाबा होने की उपाधि मिल गयी. उनका जीवन सदा जनकल्याण के लिए समर्पित रहा. उनके जीवन से हमें सीख लेनी की जरूरत है. इस मौके पर अंबेदकर विचार मंच के संस्थापक डा. संजीव पासवान, बलराम राम, डा. तपेश्वर पासवान, डा.विनय पासवान, पूर्व जिला सचिव जगदीश पासवान, किशुन पासवान, मनोज महतो सहित अन्य ने विचार व्यक्त किये. मंच संचालन सुनील पासवान ने और धन्यवाद ज्ञापन शत्रुघ्न कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >