अलग-अलग घटना में तीन जख्मी दरभंगा. जिले में दो जगह हुए सड़क हादसे के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच मेंं भर्ती कराया गया. एफसीआइ के हेड वाचमैन के पद पर कार्यरत 60 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह बेला के निकट अज्ञात ट्रक की ठोकर से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार ऑफिस का काम समाप्त कर घर जाने के दौरान ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया. ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में कामयाब हो गया. वे इसी माह रिटायर होने वाले थे. इधर दो चचेरे भाई-बहन आपस में बाइक तथा साइकिल टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सुपौल निवासी भीकू मंडल की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक से जा रहे नीलाम्बर राय के पुत्र अविनाश कुमार की गाड़ी से ठोकर लग गया. दोनों चचेरे भाई-बहन बताये जाते हैं. सबों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
अलग-अलग घटना में तीन जख्मी
अलग-अलग घटना में तीन जख्मी दरभंगा. जिले में दो जगह हुए सड़क हादसे के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच मेंं भर्ती कराया गया. एफसीआइ के हेड वाचमैन के पद पर कार्यरत 60 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह बेला के निकट अज्ञात ट्रक की ठोकर […]
