मोरा मन दर्पण कहलाये...

मोरा मन दर्पण कहलाये… चित्रगुप्त पूजनोत्सव के तीसरे दिन महिला संभाग की प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्धदरभंगा. धर्मराज भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को दरभंगा चित्रगुप्त सभा की महिला संभाग की ओर से आयोजित कविता पाठ में महिलाओं ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसमें वर्त्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर […]

मोरा मन दर्पण कहलाये… चित्रगुप्त पूजनोत्सव के तीसरे दिन महिला संभाग की प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्धदरभंगा. धर्मराज भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को दरभंगा चित्रगुप्त सभा की महिला संभाग की ओर से आयोजित कविता पाठ में महिलाओं ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसमें वर्त्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर पर भी कविताएं गढ़ी गयी थी. जबकि दूसरे पहलुओं पर भी कविताएं पढ़कर महिलाआें ने अपनी विधा परोसी. महिला संभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर संभाग की अध्यक्षा डा. निशा शरण सिंहा, सरिता दास, कृष्णा प्रसाद, मधुबाला श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद चित्रांश शांता प्रकाश ने अपने नृत्य के माध्यम से ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की भाव भंगिमाएं प्रस्तुत की. उनके प्रस्तुति को देखकर सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि यह वहीं घरेलू महिला है जो घर और परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए भी इस तरह की आकर्षक प्रस्तुति दे रहीं हैं. कविता पाठ की शुरुआत कृष्णा प्रसाद की रचित कविताआें से की. वहीं सरिता दास ने मैथिली में स्वरचित कविता का पाठ किया. इस मौके पर संभाग की अध्यक्षा डा. निशा शरण सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि घरेलू जिम्मेवारियों के साथ साथ कविता और गीत नृत्य के लिए समय निकालना बहुत कठिन है फिर भी इन बहनों की प्रस्तुति सराहनीय है. उन्होंने महिलाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की. कार्यक्रम में उपस्थित मधुबाला श्रीवास्वत ने पुराने फिल्मी गीतों को गाकर फिजा में रंग भर दिया. उनकी प्रस्तुति ‘मोरा मन दर्पण कहलाये..’, लग जा गले से… जैसे चुनिंदा गानों की प्रस्तुति से श्रोताओं को झुमने पर विवश कर दिया. वहीं कई कॉलेज की छात्राओं ने भी हिंदी और मैथिली गीतों की आकर्षक प्रस्तुति समां बांध दिया. मंच संचालन कर रही वाणी सिंहा की रोचक प्रस्तुति ने भी दर्शकों को बांधे रखा. कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया.मरणोपरांत अधिवक्ता शिवनाथ वर्मा को सभा ने किया सम्मानितदरभंगा चित्रगुप्त सभा की ओर से शनिवार की शाम क्रेज डॉल्वी हॉल में चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से दो चित्रांश को मरणोपरांत और दो प्रोफेसर को उनके सामाजिक सरोकार के मद्देनजर सभा की ओर से सम्मानित किया गया है. इसमे अधिवक्ता सह भाजपा के पूर्व विधायक स्व शिवनाथ वर्मा को मरणोपरांत सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उनके परिजन को पाग चादर देकर सम्मानित किया. इसी प्रकार स्व. प्रो. मिथिलेश कुमार सिंहा को भी मरणोपरांत उनके परिजन को प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पाग चादर देकर सम्मानित किया. लनामिवि के राजनीतिशास्त्र के डा. प्रो. जितेंद्र नारायण को तथा जंतू विज्ञान के सेवानिवृत प्रो. एपी सिंहा को भी सभा की ओर से पाग चादर देकर सम्मानित किया गया. इसक्रम में सम्मानित किये गये चित्रांशों की कृति और उनके सामाजिक सरोकार की उपलब्धि पर परिचर्चा की गयी. सम्मानित करनेवालों में डा. आत्मेश चंद्रा, आनंद मोहन सिंहा, अभिषेक रंजन, विनीत कुमार वर्मा, कैलाश चंद्र लाभ शामिल थे. इस मौके पर प्रो. आइसी वर्मा, डा. ताराशंकर प्रसाद, नर्मदेश्वर नाथ, रमण कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार सिंहा सहित सभा के संरक्षक प्रो. उदयशंकर प्रसाद व कार्यकारिणी के सदस्यगण व पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >