गंदे तालाबों में छठ पूजा की विवशता

गंदे तालाबों में छठ पूजा की विवशता नप की ओर से नहीं हो रही सफाई फोटो संख्या- 24परिचय- बाबा पोखर की सफाई में जुटे स्थानीय लोग. बेनीपुर. छठ पर्व में मात्र तीन दिन बचा है. ग्रामीण क्षेत्र से नगर परिषद तक के अधिकांश तालाब में जहां लोग पर्व की रस्म अदायगी करेंगे, वह गंदगी में […]

गंदे तालाबों में छठ पूजा की विवशता नप की ओर से नहीं हो रही सफाई फोटो संख्या- 24परिचय- बाबा पोखर की सफाई में जुटे स्थानीय लोग. बेनीपुर. छठ पर्व में मात्र तीन दिन बचा है. ग्रामीण क्षेत्र से नगर परिषद तक के अधिकांश तालाब में जहां लोग पर्व की रस्म अदायगी करेंगे, वह गंदगी में आकंठ डूबा है. पर प्रशासनिक स्तर पर साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. स्थानीय लोग अपने स्तर से घाटों की साफ-सफाई में जुटे हैं. वैसे नगर प्रशासन द्वारा कहने के लिए एक रोज पूर्व प्रति वार्ड आठ-आठ हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की है. पर उसका धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है. वार्ड 10 डखराम के बाबा पोखर जहां 10 एवं 11 वार्ड के दर्जनों महादलित परिवार के लोग पर्व की आराधना करते हैं. सरकारी तालाब होने के कारण चारों ओर से लोग उसे अतिक्रमण कर रहा है. स्थानीय संजय यादव, दिलीप मुखिया, विमल पासवान आदि बताते हैं कि आज तक इस तालाब के साफ-सफाई के लिए कोई सरकारी सहायता मिला है. हमलोग अपने स्तर से इसका साफ-सफाई करते हैं. कार्यपालक अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि सभी वार्डों को राशि आवंटन कर दिया गया है तथा पार्षद को इसका प्रभार दिया गया है. वहीं एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों की साफ-सफाई के लिए सरकार द्वारा प्रखंड को किसी प्रकार की राशि आवंटन नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >