लाइन नंबर एक का स्ट्रेचर बार ब्रेक

लाइन नंबर एक का स्ट्रेचर बार ब्रेक तीन घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का आवागमनडीआरएम ने की स्थल जांचदरभंगा. दरभंगा जंकशन के लाइन नंबर एक का स्ट्रेचर बार शुक्रवार की रात ब्रेक कर गया. इससे इस लाइन पर करीब साढ़े तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. आधी रात इसे दुरुस्त किया गया. इसके […]

लाइन नंबर एक का स्ट्रेचर बार ब्रेक तीन घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का आवागमनडीआरएम ने की स्थल जांचदरभंगा. दरभंगा जंकशन के लाइन नंबर एक का स्ट्रेचर बार शुक्रवार की रात ब्रेक कर गया. इससे इस लाइन पर करीब साढ़े तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. आधी रात इसे दुरुस्त किया गया. इसके बाद ट्रेनों का आवागमन आरंभ हो सका. इस की जांच करने शनिवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा खुद दरभंगा जंकशन पहुंचे. स्थल निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने इस संबंध में अभियंत्रण विभाग के अधिकारी से पूछताछ की. जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 8.30 बजे जंकशन से सटे म्यूजियम गुमटी से दक्षिण लाइन नंबर एक का स्ट्रेचर बार ब्रेक कर गया. संयोग रहा कि इसकी जानकारी तत्क्षण मिल गयी. अन्यथा अगर इससे होकर कोई ट्रेन गुजरती तो उसका डीरेल होना तय था. वैसे विभागयी सूत्र का कहना है कि इस ब्रेकिंग के साथ ही सिग्नल स्वत: फेल हो जाते हैं, लिहाजा खतरे की संभावना नहीं थी. इधर इसकी सूचना मिलते ही अभियंत्रण विभाग सक्रिय हो गया. एइएन भरत कुमार अन्य अधिकारियों के साथ इसे दुरुस्त करने में जुट गये. रात 12 बजे के बाद इसे सही कर लिया गया. इसके बाद इस लाइन पर ट्रनों का परिचालन आरंभ हो सका. इस बीच डीआरएम यहां आये और स्थल जांच की. इस क्रम में सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित रहने के प्रति आश्वस्त हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >