पवन एक्सप्रेस के टीटी के इंतजार में खड़े रहे डीआरएम लगायी फटकार, की यात्रियों की टिकट जांचचेक की टीटी की रसीद फोटो. 9परिचय. पवन एक्सप्रेस की टीटी को डांट पिलाते डीआरएम सुधांशु शर्मादरभंगा: समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने शनिवार को दरभंगा जंकशन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान यात्री सुविधाओं की पड़ताल करने के साथ ही टीटी द्वारा बनाये गये टिकट की भी जानकारी ली. इस क्रम में लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने के लिए जंकशन के प्लेटफॉर्म एक पर तैयार खड़ी पवन एक्सप्रेस के ऑन ड्यूटी टीटी को तलब किया, लेकिन चार्ट लेकर निकले टीटी का कहीं अता-पता नहीं चल सका. कई अधिकारी उसकी तलाश में दौड़े, पर वे नहीं मिले. करीब 15 मिनट तक डीआरएम कोच एस-7 के सामने खड़े रहे. इस बीच पूछताछ कार्यालय इंचार्ज को बुलाया. वे आये, लेकिन मुजफ्फरपुर के टीटी के इस ट्रेन में चलने की बात कह उन्होंने कुछ बताने में असमर्थता जाहिर कर दी. इसी बीच टीटी दिलीप कुमार वहां पहुंचे. उन्हें डांट पिलाते हुए अन्य टीटी के बाबत भी पूछा. इस दौरान ड्यूटी रजिस्टर पर सभी का नाम अंकित नहीं रहने पर नाराजगी जाहिर की. इस दौरान डीआरएम ने ऑन ड्यूटी कई टीटी की रसीद की जांच की. आज की तिथि में कितना फाइन बनाया, इस संबंध में पड़ताल की. कमी देख इसमें इजाफा करने को कहा. इस कड़ी में प्लेटफॉर्म एक पर जगह-जगह टूटे कोटा स्टोन को देख नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी से जवाब-तलब किया. इधर वेटिंग हॉल में गये. वहां आराम फरमा रहे एक यात्री की टिकट जांच करने के साथ ही पूछताछ भी की. इसी बीच मो आलम नामक एक यात्री अपने वेटिंग टिकट की स्थिति की जानकारी लेने उनके पास पहुंच गया. डीआरएम ने तत्काल सीटीटीआइ पवन सिंह को उनकी मदद करने का निर्देश दिया. बाहर पोर्टिको में अपनी कार में बैठने के क्रम में उनकी नजर एक रनिंग स्टाफ पर पड़ी. विनय कुमार सिंह नामक कर्मी से रनिंग रूम में भोजन, पानी, दवा आदि के व्यवस्था के बारे में पूछा. हालांकि उन्होंने किसी तरह की समस्या की शिकायत नहीं की. उनके साथ सीनियर डीइएन कॉर्डिनेशन के अलावा, डीएमओ डा. रेखा साहु,एइएन भरत कुमार, स्टेशन अधीक्षक मनहर गोपाल, आइओडब्ल्यू टीके राय, आइपीएफ अजय प्रकाश, टेलीकॉम्यूनिकेश के एसके झा, सीएचआई टीके चटर्जी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
पवन एक्सप्रेस के टीटी के इंतजार में खड़े रहे डीआरएम
पवन एक्सप्रेस के टीटी के इंतजार में खड़े रहे डीआरएम लगायी फटकार, की यात्रियों की टिकट जांचचेक की टीटी की रसीद फोटो. 9परिचय. पवन एक्सप्रेस की टीटी को डांट पिलाते डीआरएम सुधांशु शर्मादरभंगा: समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने शनिवार को दरभंगा जंकशन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान यात्री सुविधाओं की पड़ताल करने […]
