युवती को भगाने का केस दर्ज

युवती को भगाने का केस दर्ज बिरौल: सुपौल बाजार से एक युवती का अपहरण कर लिये जाने के केस थाने में दर्ज किया गया है. अपहृता के परिजन ने आरोप लगाया है कि लड़की अपने पीसा के यहां बहेड़ा थाना स्थित नंदापट्टी में रह कर पढ़ाई कर रही थी. इसी बीच 11 नवंबर को बहेड़ा […]

युवती को भगाने का केस दर्ज बिरौल: सुपौल बाजार से एक युवती का अपहरण कर लिये जाने के केस थाने में दर्ज किया गया है. अपहृता के परिजन ने आरोप लगाया है कि लड़की अपने पीसा के यहां बहेड़ा थाना स्थित नंदापट्टी में रह कर पढ़ाई कर रही थी. इसी बीच 11 नवंबर को बहेड़ा बाजार निवासी रतन नायक का पुत्र राहुल कुमार उनकी लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया. उसकी काफी खोजबीन की गयी. इसी बीच परिजनों को पता चला कि लड़की को फोन पर बुलाकर आरोपित उसे भगा ले गया. थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >