कैंपस- शैक्षणिक सत्र होगा नियमित, एकेडमिक कैलेंडर तैयार

कैंपस- शैक्षणिक सत्र होगा नियमित, एकेडमिक कैलेंडर तैयार दरभंगा : लनामिवि के शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए प्रयास तेज दिया गया है. इसके लिए एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर लिया गया है. वहीं रुसा द्वारा प्राप्त राशि से नये छात्रावास के निर्माण क प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है. मनोविज्ञान एवं भूगोल के शोधार्थियों के लिए […]

कैंपस- शैक्षणिक सत्र होगा नियमित, एकेडमिक कैलेंडर तैयार दरभंगा : लनामिवि के शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए प्रयास तेज दिया गया है. इसके लिए एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर लिया गया है. वहीं रुसा द्वारा प्राप्त राशि से नये छात्रावास के निर्माण क प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है. मनोविज्ञान एवं भूगोल के शोधार्थियों के लिए अलग शोध सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयोगशाला विकसित किये जाने की योजना है. जबकि कौशल विकास के लिए मिथिलांचल की चित्रकला एवं लोकनृत्य के लिए सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की जायेगी. प्रभारी कुलसचिव सह कॉलेज निरीक्षक डा. श्याम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नैक मूल्यांकन के दौरान सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों को लागू कर सुधार की प्रक्रिया जारी कर दी गयी. विवि का राज पुस्तकालय शोधार्थियों के लिए पूरी तरह व्यवस्थित कर दिया गया है.सशर्त्त आदेश जारीदरभंगा : लनामिवि के नागेंद्र झा स्टेडियम में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक को हैलीकॉप्टर उतारने की सशर्त्त मंजूरी विवि प्रशासन द्वारा दिया गया है. जानकारी देते हुए प्रभारी कुलसचिव डा. श्याम चंद्र गप्ता ने बताया कि राज मैदान अभी बांस बल्ला से भरा पड़ा है. इसलिए उक्त स्टेडियम में उतरने की मंजूरी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >