मिथिलांचल व सीमांचल के विकास को बनेगा ऑथरिटी पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने किया रोड शोपरिचय- जनसंपर्क करते अश्विनी चौबे व अन्य.बेनीपुर. बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मिथिलांचल, सीमांचल एवं कोसी अंचल के विकास के लिए अलग से अऑरिटी बनायी जायेगी. उक्त बातें मंगलवार को भाजपा सासंद व पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बेनीपुर में भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष में जनसंपर्क व रोड शो के दौरान मीडियाकर्मियों से कही. श्री चौबे ने कहा कि अबतक के चुनावी आंकड़ों के अनुसार 203 सीटों पर एनडीए की जीत रहा है़ बिहार देश का पहला राज्य होगा जहां पहली बार विकास की सरकार बनेगी. यह चुनाव बिहार ही नहीं देश को गति देने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि एक समुदाय विशेष को ठगने एवं भ्रमित करने के लिए लालू-नीतीश पाकिस्तानी अखबारों में विज्ञापन छपा रहें हैं. पर ये लेाग राष्ट्रवादी है. उनके झांसे में नहीं आनेवाले हैं. श्री चौबे ने तरौनी स्थित जनकवि बाबा नागार्जुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तरौनी हाविभौआर, हरिपुर, नवादा, बेनीपुर, महिनाम आदि गांवों में लोगों से मिल कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन लिया. इस दौरान उनके साथ जिप सदस्य हेमंत झा ,सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, रामपदारथ ठाकुर, सोनू ठाकुर, मायानंद झा, मुकुंद झा राम रसिक सहित अन्य मौजूद थे.
मिथिलांचल व सीमांचल के विकास को बनेगा ऑथरिटी
मिथिलांचल व सीमांचल के विकास को बनेगा ऑथरिटी पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने किया रोड शोपरिचय- जनसंपर्क करते अश्विनी चौबे व अन्य.बेनीपुर. बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मिथिलांचल, सीमांचल एवं कोसी अंचल के विकास के लिए अलग से अऑरिटी बनायी जायेगी. उक्त बातें मंगलवार को भाजपा सासंद व पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार चौबे […]
