ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी

ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के धड़ौरा चौक के निकट शनिवार की अहले सुबह ट्रक से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जमादार हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सुरहाचट्टी निवासी अंकित कुमार एवं मुकुल कुमार दोनों सगे […]

ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के धड़ौरा चौक के निकट शनिवार की अहले सुबह ट्रक से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जमादार हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सुरहाचट्टी निवासी अंकित कुमार एवं मुकुल कुमार दोनों सगे भाई घर से अपने किसी रिस्तेदार के यहां जा रहे थे. इसी दौरान धड़ौरा लाइन होटल के निकट सड़क पर खड़ा लोहा लदा ट्रक से जा टकराया. जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी हालत में दोनों को डीएमसीएच भेज दिया गया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. वहीं बाइक को जब्त कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >