लूटपाट के आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ बेनीपुर. बहेड़ा पुलिस ने सड़क लूटकांड के आरोप में रढ़ियाम निवासी सुखराम सदा के पुत्र अरविंद सदा उर्फ गोगिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार रढ़ियाम के लोगाें ने गोगिया पर चोरी के नीयत से बीती रात मिठे सदा के घर में रंगे हाथ पकड़कर बहेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उस के पास से एक मोबाइल एवं पांच सौ रुपये बरामद किया. वह मोबाइल परमानंद लाल देव फरदाहा का निकला. श्री लालदेव ने पुलिस को बताया कि शनिवार को देर शाम फरदाहा में किसी ने चाकू का भय दिखाकर पांच सौ नकद सहित मोबाइल लूट लिया था. लालदेव के आवेदन पर गिरफ्तार युवक के विरुद्ध लूट कांड का मामला दर्ज किया गया है. बहेड़ा थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
लूटपाट के आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ
लूटपाट के आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ बेनीपुर. बहेड़ा पुलिस ने सड़क लूटकांड के आरोप में रढ़ियाम निवासी सुखराम सदा के पुत्र अरविंद सदा उर्फ गोगिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार रढ़ियाम के लोगाें ने गोगिया पर चोरी के नीयत से बीती रात मिठे सदा के घर में […]
