एसबीआइ के लोन मेला में पहले दिन 118 लाख के लोन स्वीकृत दरभंगा. भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की ओर से रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज शाखा में दो दिवसीय बहुद्देश्यीय लोन मेला शुरू किया गया. इस मेला का उद्घाटन दरभंगा जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण पांडेय ने किया. इस मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि बैंक की ओर से ऐसे आयोजन एक छत के नीचे उपभोक्ताओं को सभी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस मेला में कार लोन, आवास लोन, वैयक्तिक लोन, पेंशन लोन, ट्रैक्टर लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा एवं अन्य व्यावसायिक ऋण स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है. इससे जिले के खाताधारी लाभान्वित हो सकते हैं. इस मेले में दरभंगा शहरी क्षेत्र के सभी शाखाओं के अलावा मनीगाछी, घनश्यामपुर, कमतौल शाखाओं के भी स्टॉल लगाये गये थे. जानकारी के अनुसार इस लोनमेला में रविवार को सभी शाखाओं की ओर से कुल 521 लाख के लोन आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें से 118 लाख का लोन स्वीकृत किया गया. 19 अक्टूबर को भी उसी परिसर में यह लोन मेला लगाया जायेगा.
एसबीआइ के लोन मेला में पहले दिन 118 लाख के लोन स्वीकृत
एसबीआइ के लोन मेला में पहले दिन 118 लाख के लोन स्वीकृत दरभंगा. भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की ओर से रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज शाखा में दो दिवसीय बहुद्देश्यीय लोन मेला शुरू किया गया. इस मेला का उद्घाटन दरभंगा जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण पांडेय ने किया. इस मौके पर श्री […]
