ट्रेक्टर ने बच्ची को रौंदा, जख्मी

ट्रेक्टर ने बच्ची को रौंदा, जख्मी जाले. योगियारा पंचायत के मजरा गांव निवासी शंकरराम मांझी की दस वर्षीय पुत्री ऋचा कुमारी ट्रेक्टर के चपेट में आकर शनिवार की दोपहर बुरी तरह जख्मी हो गई़ बच्ची को जख्मी होते देख कर पास खरी दूसरी बच्ची प्रियंका ने शोर मचाना शुरू कर दिया़ इससे मौके पर एकजुट […]

ट्रेक्टर ने बच्ची को रौंदा, जख्मी जाले. योगियारा पंचायत के मजरा गांव निवासी शंकरराम मांझी की दस वर्षीय पुत्री ऋचा कुमारी ट्रेक्टर के चपेट में आकर शनिवार की दोपहर बुरी तरह जख्मी हो गई़ बच्ची को जख्मी होते देख कर पास खरी दूसरी बच्ची प्रियंका ने शोर मचाना शुरू कर दिया़ इससे मौके पर एकजुट हुए ग्रामीणों ने वाहन सहित चालक को धर दबोचा़ बच्ची को जख्मी अवस्था में परिजनों ने स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया़ अस्पताल में तैनात डा़ विवेकानन्द झा ने उपचार शुरू किया, परन्तु मरीज की स्थिति बिगड़ते देख कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया़ वहीं जख्मी बच्ची की मां रेविया देवी ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी. ड्राईवर वाहन को तेजी से चला रहा था़ इससे जुताई के लिए ट्रेक्टर में जुड़े कल्टीवेटर की एक छोड़ खुल गई जिससे बच्ची उसके चपेट में आ गई़ स्थानीय प्रशासन ने सूचना मिलते ही घटनास्थल से ट्रेक्टर व कल्टीवेटर को जब्त कर लिया है़ पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ग्रामीणों की गिरफ्त से भागने में सफल रहा़ पुलिस वाहन स्वामी की तालाश कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >