मतदाता पर्ची वितरण को ले हुई बैठक

मतदाता पर्ची वितरण को ले हुई बैठक हायाघाट. प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में शनिवार को बीएलओ का प्रशिक्षण बीडीओ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मतदाता पर्ची वितरण के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया की आगामी 25 अक्टूबर से मतदाता पर्ची […]

मतदाता पर्ची वितरण को ले हुई बैठक हायाघाट. प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में शनिवार को बीएलओ का प्रशिक्षण बीडीओ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मतदाता पर्ची वितरण के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया की आगामी 25 अक्टूबर से मतदाता पर्ची का वितरण किया जायेगा. मौके पर चुनाव कार्य से सम्बंधित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे.कुशेश्वरस्थान पूर्वी. मतदाता पर्ची वितरण को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी रामविलास राय की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. इसमें सभी बीएलओ को मतदाता पर्ची वितरण से संबंधित जानकारी दी गयी. जीपीएस ने कहा कि परिवार के मुखिया को 5 से 10 मतदाता पर्ची एक ही परिवार का हो तो दें अन्य दूसरे परिवार का मतदाता पर्ची नहीं देगें. 23 अक्टबर को मतदाता पर्ची जिला से मिलेगा और 24 या 25 अक्टुबर को प्रखंड मुुख्यालय के साथ ही 31 अक्टूबर तक हर हाल में मतदाता पर्ची वितरण करने का निर्देश दिया. मौके पर एमआरडब्लू जितेन्द्र ठाकुर, बीएलओ प्रभारी राज कुमार यादव, देवेन्द्र राय, रमेश राय, लखिन्द्र राम, घनश्याम ठाकुर सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >