बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, दूसरा गंभीर

बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, दूसरा गंभीर आक्रोशितों ने चार घंटे तक जाम रखी सड़कराज मिस्त्री का काम करता था उपेंद्रफोटो. 23परिचय. सड़क जाम कर रहे लोग बहेड़ी(दरभंगा). बहेड़ी-लहेरियासराय पथ के सनखेरहा चौक पर शनिवार की सुबह बस से कुचल कर सनखेरहा गांव के जामुन पासवान के पुत्र उपेन्द्र पासवान (35) की मौके […]

बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, दूसरा गंभीर आक्रोशितों ने चार घंटे तक जाम रखी सड़कराज मिस्त्री का काम करता था उपेंद्रफोटो. 23परिचय. सड़क जाम कर रहे लोग बहेड़ी(दरभंगा). बहेड़ी-लहेरियासराय पथ के सनखेरहा चौक पर शनिवार की सुबह बस से कुचल कर सनखेरहा गांव के जामुन पासवान के पुत्र उपेन्द्र पासवान (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. वहीं इसी गांव के अशर्फी राम का पुत्र नीलेश राम बुरी तरह घायल हो गया. इसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इससे घंटों वाहनों का आवागमन बाधित रहा. पुलिस के काफी मशक्कत के बाद जाम सामप्त कराया. बताया गश उपेंद्र राजिमस्त्री का काम करता था.जानकारी के अनुसार उपेन्द्र नित्य की तरह साइकिल से राजमिस्त्री के काम के लिए जा रहा था. साइकिल पर उसके पीछे नीलेश बैठा था. वह लेवर का काम करता था. गांव की सड़क से निकल कर वह साइकिल से मुख्य सड़क पकड़ने के लिए चौक पर गया कि लहेरियासराय की ओर से भवानी रथ बस (बीआर 06पीबी 0184) ने ठोकर मार दी.बस के नीचे साइकिल समेत दोनों फंस गये. तत्काल बस के नीचे से दोनों को लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उपेन्द्र के प्राण निकल चुके थे. वहीं गंभीर रूप से जख्मी नीलेश को डीएमसीएच ले जाया गया, जिसे बाद में चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. इधर इससे आक्रोशित लोगों ने बस की टायर की हवा निकाल सड़क जाम कर दी. बीडीओ हुस्ने आरा एवं थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल को जाम हटाने में चार घंटे से अधिक लग गए.बीडीओ ने मृतक की पत्नी इन्दू देवी को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये. पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार रुपये एवं लक्ष्मी बाई पेंशन योजना की स्वीकृति का आश्वासन दिया गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ले जा सकी. थानाध्यक्ष ने कहा कि बस को जब्त कर इंदू देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बस चालक सह मालिक बब्लू की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >