भगत सिंह चौक पर मिलेगी रोम के चर्च की झलक

भगत सिंह चौक पर मिलेगी रोम के चर्च की झलक पंडाल को दिया जा रहा अंतिम रूपफोटो. 3 परिचय. रोम के चर्च का रूप ले रहा पंडाल.दरभंगा: सर्वधर्म समभाव के लिए मशहूर मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी में इसका प्रमाण शारदीय नवरात्र में लोगों के सामने होगा. दरभंगा टावर से पूरब अवस्थित भगत सिंह चौक पर […]

भगत सिंह चौक पर मिलेगी रोम के चर्च की झलक पंडाल को दिया जा रहा अंतिम रूपफोटो. 3 परिचय. रोम के चर्च का रूप ले रहा पंडाल.दरभंगा: सर्वधर्म समभाव के लिए मशहूर मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी में इसका प्रमाण शारदीय नवरात्र में लोगों के सामने होगा. दरभंगा टावर से पूरब अवस्थित भगत सिंह चौक पर इस बार श्रद्धालुओं को रोम के चर्च की झलक मिलेगी. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. यह आकार ले चुका है. शक्ति की देवी केे दर्शन के लिए पहुंचने वालों को विश्व प्रसिद्ध रोम के चर्च की झलक मिलेगी. नव चेतना दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण इस तैयारी में दिन-रात जुटे हुए हैं. अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद झुनझुनवाला, सचिव रोशन गुप्ता के नेतृत्व में सभी सदस्य इस काम लगे हैं. इस पंडाल के निर्माण के लिए विशेषज्ञ कलाकार लगे हैं. पंडाल निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माता का पट खुलने के बाद यहां श्रद्धालुआें की भारी भीड़ जुटा करती है. आनेवाले भक्तों के लिए सुविधा का विशेष ख्याल इस बार भी रखा जा रहा है. उनकों किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए समिति के वोलेंटियर लगे रहेंगे. महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए पुलिस बल की भी मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >