तेलहन व दलहन बीज का ससमय करें वितरण बहादुरपुर. संयुक्त कृषि निदेशक विजय कुमार ने शनिवार को प्रमंडल प्रक्षेत्रों के अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के सरकार द्वारा निर्धारित फसल तेलहन व दलहन के उत्पादकता पर जोर देते हुए कई दिशा निर्देश दिये. जेडीए श्री कुमार ने आवश्यकता के अनुरुप बीज का उठाव ससमय करने तथा समय सीमा के भीतर फसलों की बुआई कराने का निर्देश दिया? जिन प्रक्षेत्रों में राज्य स्तर से दिये गये लक्ष्य के अनुुरुप उत्पादन नहीं हुआ है. उन प्रक्षेत्रां में उत्पादन बढाने की सख्त हिदायत दी गयी. जिन क्षेत्रों में मरुआ की कटाई हो गयी है उन क्षेत्रोें में तेलहन व दलहन की खेती पर जोर दिया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए खरीफ व रब्बी फसल के कार्य योजना तैयार कर दो दिनों के अंदर कृषि निदेशक बिहार पटना को भेजने को सख्त निर्देश दिया गया. समीक्षा बैठक में दरभंगा के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार झा, मधुबनी के संजय कुमार, समस्तीपुर के रमेश कुमार पांडेय, रोसड़ा के विजय कुामर सरस, अमरेंद्र कु मार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
तेलहन व दलहन बीज का ससमय करें वितरण
तेलहन व दलहन बीज का ससमय करें वितरण बहादुरपुर. संयुक्त कृषि निदेशक विजय कुमार ने शनिवार को प्रमंडल प्रक्षेत्रों के अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के सरकार द्वारा निर्धारित फसल तेलहन व दलहन के उत्पादकता पर जोर देते हुए कई दिशा निर्देश दिये. जेडीए श्री कुमार ने […]
