चुनावी ड्यूटी करने में अक्षम है 215 कर्मी

चुनावी ड्यूटी करने में अक्षम है 215 कर्मी चिकित्सा जांच में टीम ने छूट देने कि की अनुशंसादरभंगा. मतदान कराने में अक्षम और बीमार 215 कर्मियों को मेडिकल टीम ने अनफिट करार दिया है. इसकी अनुशंसा करते हुए टीम ने सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि को अनुमोदन के लिए भेजा है. कर्मियों […]

चुनावी ड्यूटी करने में अक्षम है 215 कर्मी चिकित्सा जांच में टीम ने छूट देने कि की अनुशंसादरभंगा. मतदान कराने में अक्षम और बीमार 215 कर्मियों को मेडिकल टीम ने अनफिट करार दिया है. इसकी अनुशंसा करते हुए टीम ने सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि को अनुमोदन के लिए भेजा है. कर्मियों की मेडिकल जांच के अंतिम शिविर में 16 अक्टूबर को 52 व्यक्तियों ने आवेदन लेकर जांच करवायी. इसमें डाक्टरों की जांच टीम ने 38 कर्मियों को चुनावी ड्यूटी से अनफिट बताया है. इसके पूर्व जांच कराने पहुंचे 173 कर्मियों में से 102 को तथा पहले जांच शिविर में पहुंचे 107 कर्मियों में से 75 कर्मियों को चुनावी ड्यूटी के लिए अनफिट करार दिया था. तीनों जांच शिविर मिलाकर कुल 215 कर्मियों को डाक्टरों की टीम ने अनफिट करार दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >