लगातार तीन दिन बंद रहेगा ओपीडी दरभंगा. पर्व के मौके पर इस बार मरीजों को डीएमसीएच के ओपीडी में उपचार से लगातार तीन दिनों तक वंचित रहना पड़ेगा. नवरात्रा की दशमी के मौके पर 23 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी. मुहर्रम से दशमी को लेकर 24 अक्टूबर को भी छुट्टी रहेगी. इसके बाद 25 अक्टूबर को रविवार है. लिहाजा इन तीन दिनों तक ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं हो सकेगा. मालूम हो कि इस तरह के लगातार छुट्टी कई साल के बाद आयी है. हालाकि ओपीडी को छोड़कर इमरजेंसी समेत अन्य वार्ड सामान्य दिनों कि तरह खुली रहेगी. हरेक दिन इस ओपीडी में औसतन 1700 से 2000 मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं.
लगातार तीन दिन बंद रहेगा ओपीडी
लगातार तीन दिन बंद रहेगा ओपीडी दरभंगा. पर्व के मौके पर इस बार मरीजों को डीएमसीएच के ओपीडी में उपचार से लगातार तीन दिनों तक वंचित रहना पड़ेगा. नवरात्रा की दशमी के मौके पर 23 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी. मुहर्रम से दशमी को लेकर 24 अक्टूबर को भी छुट्टी रहेगी. इसके बाद 25 अक्टूबर को […]
