गौड़ाबौराम/कुशेश्वरस्थान : जिले के दो प्रखंड में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई.गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्र के अधारपुर पंचायत स्थित मनसारा गांव निवासी राज कुमार महतो के बारह वर्षीय पुत्र जय भगवान महतो की मौत नदी में डूबने से हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार को कमला नदी में स्नान करने गया था.
घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश रात भर की. शुक्रवार की अहले सुबह उसका शव नदी में उपलाता बरामद हुआ. ग्रामीण व अधिवक्ता राम चन्द्र यादव ने बताया कि इस घटना की सूचना सीओ शाह आलम को दे दी गई है. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है.
कुशेश्वरस्थान. थाना क्षेत्र के हथाौड़ी गांव में शुक्रवार को दो वर्षीय बच्चे की मौत कमला नदी में डूबने से हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. त्यौहार की खुशियां गम में बदल गयी.
जानकारी के अनुसार राजू मुखिया का दो वर्षीय बेटा रॉयल खेल रहा था. बगल से कमला नदी बहती है. इसी क्रम में वह लुढ़ककर नदी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे.
