बयान से पलटी डीआइ, बोली जब्त दवा एक्सपायर नहीं दरभंगा. छापामारी के दिन जब्त दवाओं को एक्सपायर बताने वाली औषधि निरीक्षक अपने बयान से पलट गयीं हैं. उन्होंने जब्त दवा को एक्सपायरी और नशीली होने से इंकार किया. हालांकि पिछले दो साल से बगैर लाइसेंस के शहर में चल रही इस दवा दुकान पर अबतक कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर सवालों के घेरे मेंं आ गयी हैं. अधिकारियों की मिलीभगत से बगैर लाइसेंस के इस दुकान के चलने से इंकार नहीं किया जा सकता. बता दें कि पांच दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के शाहसूपन गुलमर्ग चौक पर पिछले दो साल से बगैर लाइसेंस के चल रही दवा दुकान में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में दवाओं को जब्त किया गया था. जब्त दवाओं को जांच के लिए दो दिन के भीतर लेबोरेटरी भेजने की बात कही गयी थी, परंतु अबतक उसे नहीं भेजा गया. कौन दवाएं हुई थी जब्तसदर डीएसपी दिलनवाज अहमद के आदेश पर आठ अक्टूबर को जब्त दवाओं में 150 प्रकार की दवाएं हैं. इसमें मोनोसेफ, सेट्रीजीन, एलसीड आजेक, रक्सकॉफ सिरप समेत 150 प्रकार की दवाएं शामिल हैं. ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जब्त दवाओं में कोकिन या अन्य नशीली वाली सामग्री नहीं मिलने के संकेत दिये गये हैं. कौन चला रहा था दुकान गैर लाइसेंस की दवा दुकान वाजीतपुर मुहल्ला निवासी नागेंद्र ठाकुर गुलमर्ग चौक पर चला रहे थे. शहर के मुख्य क्षेत्रों में से एक साहसूपन चौक पर गैर लाइसेंसी दवा दुकान चलाना यह बड़ी बात है. क्यों हुई थी छापेमारी पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि इस दुकान में नशीली दवाएं मिलती हैं. नशा मुक्ति अभियान के तहत सदर डीएसपी के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर को इस दवा दुकान पर छापेमारी करने का आदेश दिया था. इसपर इस दुकान पर छापेमारी हुई थी. क्या कहती हैं ड्रग इंस्पेक्टर ड्रग इंस्पेक्टर विनीता कुमारी ने बताया कि जब्त दवाओं के प्रारंभिक जांच में एक्सपायरी और नशीली दवाएं नहीं मिली है. दो दिनों के भीतर दवाओं के नमूने को लेबोरेटरी पटना में भेज दिया जायेगा.
बयान से पलटी डीआइ, बोली जब्त दवा एक्सपायर नहीं
बयान से पलटी डीआइ, बोली जब्त दवा एक्सपायर नहीं दरभंगा. छापामारी के दिन जब्त दवाओं को एक्सपायर बताने वाली औषधि निरीक्षक अपने बयान से पलट गयीं हैं. उन्होंने जब्त दवा को एक्सपायरी और नशीली होने से इंकार किया. हालांकि पिछले दो साल से बगैर लाइसेंस के शहर में चल रही इस दवा दुकान पर अबतक […]
