14 को बंद रहेगी जिले की दवा दुकानें

14 को बंद रहेगी जिले की दवा दुकानें अखिल भारतीय संघ के आह्वान पर बंद आपातकालीन सेवा के लिए खुली रहेगी पांच दुकानें दरभंगा : ऑन लाइन कारोबार के विरोध में अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर 14 अक्टूबर को जिले की सभी दवा दुकान बंद रहेगी. जानकारी देते हुए जिला संघ के […]

14 को बंद रहेगी जिले की दवा दुकानें अखिल भारतीय संघ के आह्वान पर बंद आपातकालीन सेवा के लिए खुली रहेगी पांच दुकानें

दरभंगा : ऑन लाइन कारोबार के विरोध में अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर 14 अक्टूबर को जिले की सभी दवा दुकान बंद रहेगी. जानकारी देते हुए जिला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी (महाराज जी) ने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए जिले के सभी सदस्य एकजुट हैं.

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी कारोबार नियम लागू होनेसे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी, ग्रामीण इलाकों में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव होगा. वहीं इससे लगभग 8 लाख दुकानदार एवं 40 लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे.

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवा के लिए संघ की ओर से पांच दुकान खुले रखे जाने का निर्णय लिया गया. इनमें पंडासराय स्थित बर्न हॉस्पीटल, बेंता स्थित दामोदर मेडिकल हॉल, नाका नंबर 5 स्थित सिटी हॉस्पीटल, नाका नंबर 6 स्थित आनंद मेडिकल स्टोर्स तथा शिशु विभाग के पीछे स्थित श्रीदेव मेडिकल हॉल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >