वाहनों की सूची उपलब्ध करवाने में सहयोग करे चौकीदार जाले.
विधानसभा : चुनाव को लेकर वाहनों की जब्ती के लिए बीडीओ ने चौकीदारों से सहयोग करने को कहा़ इसको लेकर सोमवार को बीडीओ रागिनी साहू ने जाले और कमतौल थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों के साथ एक बैठक की.
बैठक के दौरान बीडीओ ने सूचीबद्घ वाहनों की अधियाचना वाहन मालिकों तक जल्द से जल्द पहुंचाने और सूची से वंचित वाहनों की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने को कहा़ बीडीओ ने वाहन मालिकों से अनुरोध की है कि वे समय पर अपने-अपने वाहनों को वाहन कोषंग में जमा करवाकर चुनाव कार्य में सहयोग करें.
