पर्यटक बन बिहार भ्रमण कर रहे पीएमफोटो- 30 परिचय- जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी.बेनीपुर. देश की सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के लिए विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन प्रत्याशी को वोट दें. उक्त बातें सोमवार को बेनीपुर में जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी के नामांकन के बाद एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री श्याम रजक ने कही. उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वे देशी सपनों का सौदागर बन विदेश भ्रमण कर रहे हैं. बिहार में चुनावी मौसम आया तो पर्यटक बन बिहार का भ्रमण कर रहे हैं. एक ओर विदेश भ्रमण कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कश्मीर में प्रति सप्ताह पाकिस्तान का झंडा फहरा रहा है. आतंकवाद अपनी पैठ बना रहा है. महंगाई चरम पर है. विगत लोकसभा चुनाव में जनता को दिग्भ्रमित कर वोट लिया. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव देश की दिशा तय करेगी. जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश राय की अध्यक्षता में आयोजित सभा को चुनाव प्रभारी सतीश कुमार, विधान पार्षद डा. मदन मोहन झा, विनोद चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती, श्याम किशोर प्रधान, अलीनगर से राजद प्रत्याशी अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी, ललित यादव, प्रभाकर चौधरी, विजय कुमार मिश्र, मदन सहनी, राजद के अमरेश यादव, राजा अहमद खां आदि ने संबोधित किया. महागंठबंधन के नेताओं ने जदयू प्रत्याशी श्री चौधरी को जिताने की अपील लोगों से की.
पर्यटक बन बिहार भ्रमण कर रहे पीएम
पर्यटक बन बिहार भ्रमण कर रहे पीएमफोटो- 30 परिचय- जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी.बेनीपुर. देश की सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के लिए विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन प्रत्याशी को वोट दें. उक्त बातें सोमवार को बेनीपुर में जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी के नामांकन के बाद एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खाद्य […]
