पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन बेनीपुर : विधानसभा चुनाव नामांकन के चौथे दिन सोमवार को बेनीपुर में बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो एवं अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किये. बेनीपुर के आरओ अमित कुमार के अनुसार महागंठबंधन प्रत्याशी के रूप में मनीगाछी नेहरा निवासी सुनील चौधरी एवं […]

पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बेनीपुर : विधानसभा चुनाव नामांकन के चौथे दिन सोमवार को बेनीपुर में बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो एवं अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किये.

बेनीपुर के आरओ अमित कुमार के अनुसार महागंठबंधन प्रत्याशी के रूप में मनीगाछी नेहरा निवासी सुनील चौधरी एवं भाकपा प्रत्याशी के रूप में अंटौर निवासी रामनरेश राय ने अपना पर्चा दाखिल किया है. अलीनगर के आरओ मो अतहर के अनुसार महागंठबंधन प्रत्याशी के रूप में अलीनगर रूपसपुर निवासी सह राजद के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,

तारडीह बैंक निवासी नसीम आजम सिद्दीकी तथा भाकपा माले के प्रत्याशी के रूप में हरिहर नाथ झा ने नामांकन किया. बेनीपुर से गरीब जनता दल से बिजूलिया के बैद्यनाथ यादव एवं अलीनगर से बसपा से महमूद आलम ने एनआर कटाया है. इस दौरान सभी प्रत्याशियों के समर्थकों की बेनीपुर में भारी भीड़ दिन भर उमड़ा रही,

जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को भी भारी मशक्कत करना पड़ा. नामांकन के बाद महागंठबंधन की ओर से स्थानीय कर्पूरी स्टेडियम में जनसभा हुई. जिससे प्रदेश खाद्य सुरक्षा मंत्री श्याम रजक सहित महागंठबंधन के कई नेता भाग लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >