महताब ने स्वर्ण व संतोष ने जीता कांस्य

महताब ने स्वर्ण व संतोष ने जीता कांस्य दरभंगा. स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण तथा कास्य पदक पर कब्जा जमाया. राजधानी पटना में आयोजित 8 वीं स्टेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग (81 किलो) वर्ग में महताब आलम धमाकेदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने में […]

महताब ने स्वर्ण व संतोष ने जीता कांस्य दरभंगा. स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण तथा कास्य पदक पर कब्जा जमाया. राजधानी पटना में आयोजित 8 वीं स्टेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग (81 किलो) वर्ग में महताब आलम धमाकेदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे. वहीं इसी वर्ग के 75 किलो में संतोष कुमार ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया. जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष सरोज झा व सचिव संजय सहनी ने बताया कि पदक जीतकर खिलाडि़यों ने जिले का नाम रौशन किया है. जूनियर वर्ग में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. संघ के सरंक्षक प्रकाश चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि जिले से अधिक से अधिक खिलाड़ी राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए संघ योजना तैयार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >