सदर. शनिवार की सुबह 11.40 बजे खड़ुआ पंचायत के सुंदरपुर गांव स्थित एक दरवाजे पर 5-6 बुजुर्ग एवं युवा वर्ग बैठक चाय पी रहे थे. सभी आपस में बातें कर रहे थे. इसी बीच एकाएक भूकंप का झटका महसूस हुआ. सभी दरवाजे से बाहर निकल आये. बाहर निकलते ही काफी तेज रफ्तार में भूकंप शुरु हो गया. किसी की जमीन पर पैर डगमगा रहा था. सभी एक दूसरे को पकड़े खुले मैदान में भागने लगे. उनलोगों ने कहा धरती से आवाज सुनाई देने लगा. डबरा व तालाबों का पानी हिलकोरे मारने लगा. लोग भूकंप के खौफ से कांपने लगे. इतने में सभी ग्रामीण अपने अपने घर से बाहर निकल सड़क पर आ गये. कोई ईश्वर तो कोई अल्लाह का नाम लेते सभी की कुशलता क ी कामना कर रहे थे.
और झटका महसूस होते ही घर से भागे बाहर
सदर. शनिवार की सुबह 11.40 बजे खड़ुआ पंचायत के सुंदरपुर गांव स्थित एक दरवाजे पर 5-6 बुजुर्ग एवं युवा वर्ग बैठक चाय पी रहे थे. सभी आपस में बातें कर रहे थे. इसी बीच एकाएक भूकंप का झटका महसूस हुआ. सभी दरवाजे से बाहर निकल आये. बाहर निकलते ही काफी तेज रफ्तार में भूकंप शुरु […]
