बहादुरपुर . कार्यालय भवन से नीचे भागने को बेताब कार्यालय कर्मी एवं बीमा एजेंट मानों एक-दूसरे को धकेलकर अपनी जान बाने में लगे हों. शनिवार की सुबह करीब 11.42 बजे भूकंप के दौरान एलआइसी ऑफिस की रही. भूकंप के झटके से कार्यालय में अफरा तफरी की स्थिति बन गयी. सभी पदाधिकारी, कर्मचारी तथा एजेंट उपरी मंजिल से भागकर सड़क पर उतर आये. सभी लोग दहशत व खौफ महसूस कर रहे थे. साथ ही अपने-अपने जेब से मोबाइल निकाल कर अपने परिजन को भूकंप के झटके की सूचना देना चाह रहे थे. ऐन मौका पर सभी मोबाइलों का नेटवर्क फेल हो गया. करीब एक घंटा तक सभी कर्मचारी तथा एजेंट कार्यालय जाने से कतरा रहे थे. सभी को यह दहशत हो रहा था कि पुन: फिर ना भूकंप का झटका प्रारंभ हो जाये. कई एजेंट अपना अधूरा काम छोड़कर घर लौटने पर मजबूर हो गया. आखिरकार कई कर्मी भी घर के तरफ अपना रूख कर लिया.
एक-दूसरे को धक्का दे भाग रहे थे कर्मी
बहादुरपुर . कार्यालय भवन से नीचे भागने को बेताब कार्यालय कर्मी एवं बीमा एजेंट मानों एक-दूसरे को धकेलकर अपनी जान बाने में लगे हों. शनिवार की सुबह करीब 11.42 बजे भूकंप के दौरान एलआइसी ऑफिस की रही. भूकंप के झटके से कार्यालय में अफरा तफरी की स्थिति बन गयी. सभी पदाधिकारी, कर्मचारी तथा एजेंट उपरी […]
